Explore

Search

March 22, 2026 4:01 am

आंदर : चोरी की बाइक के साथ एक चोर गिरफ्तार

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): स्थानीय थाना की पुलिस टीम ने गुरुवार की शाम गड़ार गांव में वाहन जांच के दौरान एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार चोर की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज निवासी सोल्जर कुमार के रूप में हुई है। युवक के पास से एक चोरी की पैशन बाइक जब्त की गई। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदलकर चला रहा था।

पुलिस ने बताया कि जांच के समय जब कागजात मांगे गए, तो आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर