Explore

Search

August 5, 2026 12:12 pm

आंदर : चेयरमैन पुत्र व वार्ड पार्षद के शराब पीने का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर : नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन के पुत्र व वार्ड पार्षद के शराब पीने का एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। यह मामला मंगलवार को तूल पकड़ने लगा, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, वीडियो वायरल होने के बाद चेयरमैन का पुत्र फरार हो गया है। बताया जा रहा है कि सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हुआ, जिसमें वार्ड पार्षद रवि कुमार अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर नमकीन के साथ शराब का सेवन कर रहे हैं।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कार्रवाई कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर