Explore

Search

August 5, 2026 1:11 pm

आंदर : घर का ताला तोड़ आभूषण समेत एक लाख की संपत्ति की चोरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में सोमवार की देर रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेत एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। घटना की सूचना पीड़ित शैलेश बैठा ने मंगलवार सुबह आंदर थाना को दी, लेकिन काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची, जिससे ग्रामीणों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी देखी गई। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी अंजू देवी एक कमरे में सोई हुई थीं। रात में जब उनकी नींद खुली, तो उन्होंने देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। जब अंदर जाकर देखा गया, तो पता चला कि कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अलमारी में रखे 20 हजार रुपये नकद, मंगलसूत्र, कान की बाली समेत अन्य आभूषण गायब थे। चोरी गए आभूषणों की कीमत लगभग 70 हजार रुपये बताई जा रही है।

पीड़ित ने आगे बताया कि चोरों ने चोरी के बाद अटैची और कपड़े छत व खेत में फेंक दिए थे। उन्होंने 112 डायल पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

इस संबंध में थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि अभी तक पीड़ित परिवार द्वारा कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर