Explore

Search

June 20, 2026 3:09 am

आंदर : गैस सिलेंडर ब्लास्ट से सात घर जलकर राख, तीन महिलाएं झुलसीं

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • संठी मोड़ के पास गैस सिलेंडर में लगी आग
  • सिलेंडर ब्लास्ट से सात घर पूरी तरह जलकर नष्ट
  • बचाव के दौरान तीन महिलाएं झुलसीं
  • दमकल की तीन गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आंदर (सिवान): रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी मोड़ स्थित गुरुकुल द रियल प्ले स्कूल के समीप बुधवार की दोपहर गैस सिलेंडर में आग लगने से भीषण अगलगी की घटना हो गई। आग लगते ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे आसपास के सात घर जलकर पूरी तरह राख में तब्दील हो गए।
घटना के दौरान बचाव कार्य में जुटी तीन महिलाएं झुलस गईं, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही स्कूल की प्राचार्या रंजीत सिंह ने अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने ग्रामीणों के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इस भीषण अगलगी में संठी निवासी शिवदत्त बीन, रामदत्त बीन, रामनिवास बीन, राजेंद्र बीन, लालमोहर बीन, धनजी बीन और हरिराम बीन के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।
प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को राहत पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर