Explore

Search

May 5, 2026 9:53 pm

आंदर: गेहूं का बोझा रखने को लेकर कब्रिस्तान में हुआ विवाद, पुलिस ने मौके पर पहुंच कराया समझौता

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

फिरोजपुर कब्रिस्तान परिसर में रखा गया गेहूं बना विवाद की वजह, डायल 112 पर सूचना देने के बाद सक्रिय हुई पुलिस

सीवान जिले के आंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत फिरोजपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर कब्रिस्तान परिसर में गेहूं का बोझा रखे जाने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया और विवाद को सुलझाया।

घटना उस समय हुई जब कुछ लोगों ने गेहूं का बोझा कब्रिस्तान परिसर में रख दिया। इसे लेकर अन्य ग्रामीणों ने आपत्ति जताई, जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। धीरे-धीरे मामला बढ़ने पर ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी।सूचना पर एसआइ परमानंद मंडल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को संयम बरतने की सलाह दी। एसआइ ने बताया कि मामले को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझा दिया गया है और दोनों पक्षों को भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने की हिदायत दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर