Explore

Search

June 20, 2026 7:31 am

आंदर : कैंडल मार्च निकाल पुलवामा के बलिदानियों को दी गई श्रद्धांजलि

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): जीरादेई प्रखंड के चंदौली गंगौली पंचायत के बेदवलिया गांव में शुक्रवार की रात युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर पुलवामा हमले के बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च बेदवलिया से जीरादेई मोड़ तक निकाला गया

इस दौरान युवाओं ने कहा कि 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें 40 वीर जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। उन्होंने कहा कि देश उन शहीदों को हमेशा याद रखेगा

श्रद्धांजलि सभा में अदनान, डॉ. अजीत कुमार, गुड्डू, इमरान, अमन, कुर्बान आजाद, सेराज सलमान, रोहित, अरबाज, शाहबाज, इरफान, राहुल समेत दर्जनों युवक शामिल रहे

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर