✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर गांव में मंगलवार रात शरारती तत्वों ने कटनी के बाद खेत में रखे लगभग 200 बोझा धान में आग लगा दी। इस घटना से पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ। मामले में पीड़िता इंद्रावती देवी, पत्नी राजेश राम ने बुधवार को अज्ञात के खिलाफ सीओ और थाना में आवेदन देकर न्याय की मांग की है।
क्या है मामला:
इंद्रावती देवी ने अपने आवेदन में बताया कि कटाई के बाद दवनी के लिए खेत में धान के बोझे रखे गए थे। मंगलवार देर रात कुछ शरारती तत्वों ने धान के इन बोझों में आग लगा दी, जिससे सभी बोझे जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की।
पुलिस की कार्रवाई:
थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और शरारती तत्वों की पहचान के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने ग्रामीणों से भी मामले में जानकारी जुटाई है।
प्रभाव:
इस अगलगी से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। क्षेत्र में इस घटना को लेकर आक्रोश और भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से शरारती तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

