Explore

Search

March 17, 2026 1:41 pm

आंदर: कचरे से निकली चिंगारी से लगी आग, 10 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

भवराजपुर में चिमनी के पास डंप किए गए कचरे से उठी चिंगारी, किसानों को भारी नुकसान

आंदर (सीवान): प्रखंड के भवराजपुर स्थित चिमनी के पास शुक्रवार शाम कचरे से उठी चिंगारी से भीषण आग लग गई, जिससे करीब 10 कट्ठा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही जदयू प्रखंड अध्यक्ष कुंज बिहारी सिंह ने थाना को सूचित किया। थानाध्यक्ष पप्पन कुमार ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया

इस अगलगी में भवराजपुर निवासी रामनाथ यादव की 10 कट्ठा गेहूं की फसल पूरी तरह जल गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि आंदर नगर पंचायत का कचरा चिमनी के पास डंप किया जाता है, जिससे इस तरह की घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर