Explore

Search

June 20, 2026 4:30 am

आंदर : ऐपवा ने लगाया महिला अदालत, सुनी गईं पीड़ित महिलाओं की समस्याएं

ऐपवा ने लगाया महिला अदालत, सुनी गईं पीड़ित महिलाओं की समस्याएं
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

आंदर प्रखंड में 21 सदस्यीय संयोजक समिति गठित, महिला अधिकारों और जनविरोधी नीतियों पर उठी आवाज

आंदर (सिवान) : ऐपवा (अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन) की ओर से गुरुवार को आंदर प्रखंड मुख्यालय में महिला अदालत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याएं खुलकर साझा कीं।

कार्यक्रम के दौरान घरेलू हिंसा, सामाजिक उपेक्षा, और सरकारी योजनाओं से वंचना जैसी समस्याओं पर गहन चर्चा हुई। महिला अदालत में समाधान के संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया गया।

इस मौके पर 21 सदस्यीय प्रखंड संयोजक समिति का गठन किया गया, जिसमें जिला पार्षद मंजू देवी को प्रखंड अध्यक्ष और मंजिता कौर को प्रखंड सचिव मनोनीत किया गया।

महिला सशक्तीकरण पर उठे सवाल
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव युगल किशोर ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महिला सशक्तीकरण की बातें करते हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इससे अलग है। महिलाएं आज भी न्याय और सम्मान के लिए संघर्ष कर रही हैं।

कार्यक्रम में ऐपवा की जिला सचिव रामवती बिन, पूर्व प्रमुख मीना देवी, कुसुम चौहान, दुलारी देवी, मुन्नी देवी, चंदा देवी, ललन यादव, कृष्णा राम समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर