Explore

Search

June 20, 2026 4:36 am

आंदर : एसपी ने किया आंदर इंस्पेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश

आंदर : एसपी ने किया आंदर इंस्पेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण, दिए कई दिशा-निर्देश
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पंजी जांच से लेकर अपराध नियंत्रण तक पर फोकस, पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर

आंदर (सिवान) : पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने गुरुवार की दोपहर आंदर इंस्पेक्टर कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय में रखी गई संधारित पंजियों की गहनता से जांच की और पुलिस व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

एसपी ने अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव और निर्देश दिए। उन्होंने इंस्पेक्टर अब्दुल मजीद से विस्तृत पूछताछ की और कार्य प्रणाली की समीक्षा करते हुए पारदर्शिता और जिम्मेदारी को प्राथमिकता देने की बात कही।

निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष पप्पन कुमार, एसआई सूरज कुमार, रूबी कुमारी आर्य, मनीष कुमार, विकास कुमार, योगेंद्र कुमार, परमानंद मंडल व बबीता कुमारी सहित कई पुलिसकर्मी मौजूद रहे।एसपी ने सभी अधिकारियों को जनता से जुड़ी शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निपटारे की सलाह दी और अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर