Explore

Search

August 4, 2026 7:05 am

आंदर: एनक्यूएएस टीम ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का किया निरीक्षण

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर (सिवान): प्रखंड के रकौली स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का गुरुवार को राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक (एनक्यूएएस) टीम ने निरीक्षण किया। टीम में शामिल डा. आलोक कुमार और डा. धर्मेंद्र कुमार ने अस्पताल का विस्तृत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों के लिए विभिन्न जांच सुविधाएं और सरकार द्वारा संचालित स्वास्थ्य योजनाओं की स्थिति की समीक्षा की।

टीम के आगमन पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. दीपक कुमार, मनोज कुमार और स्वास्थ्य प्रबंधक सह उत्प्रेरक मधुरेंद्र कुमार सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने उनका स्वागत किया।

इस अवसर पर एएनएम अनुपम कुमारी, बबीता सिंह, प्रीतम कुमार, संजय शंशाक, उषा देवी, गौरी देवी, गीता देवी, लक्ष्मी देवी समेत दर्जनों स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर