Explore

Search

June 22, 2026 2:09 pm

दरौली : अपराध की योजना बनाते बदमाश को गिरफ्तार, जेल

✍परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

दरौली थाना क्षेत्र के पुनक बाजार में बुधवार की रात गुप्त सूचना पर दरौली थाना पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाश को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बदमाश किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए योजना बना रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और बदमाश मनीष बैठा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पिस्टल और एक देशी कट्टा बरामद हुआ।

पूछताछ के बाद मनीष बैठा को गुरुवार को सिवान जेल भेज दिया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर