Explore

Search

April 16, 2026 1:58 am

असांव : विशाल उर्फ रफ्तार यादव गिरफ्तार, लूटकांड में पुलिस को मिली सफलता

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

  • असांव थाना पुलिस की छापेमारी में आरोपी गिरफ्तार
  • विशाल उर्फ रफ्तार यादव की हुई पहचान
  • हथियार के बल पर लूट की घटना में था शामिल
  • पूछताछ के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

सिवान: असांव थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने छापेमारी कर एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संठी निवासी विशाल कुमार यादव उर्फ रफ्तार यादव उर्फ खेसारी यादव के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपी को उसके घर से ही गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने बताया कि तीन अगस्त 2025 को असांव थाना क्षेत्र के कशिला ताल के समीप कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर तियर निवासी संजीत भगत के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पीड़ित के लिखित आवेदन के आधार पर बीएनएस की धारा 309 (4) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था।
तकनीकी अनुसंधान और प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले में संलिप्त अप्राथमिकी अभियुक्त विशाल कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर