Explore

Search

March 3, 2026 11:37 pm

असांव : युवक की शव बरामदगी मामले में आरोपित को भेजा गया जेल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान: असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव में सरयू नदी किनारे स्थित एक गड्ढे से 18 दिसंबर को पुलिस ने ग्रामीणों की सूचना पर एक युवक का शव बरामद किया था। मृतक की पहचान पचबेनिया निवासी जनार्दन पटेल के पुत्र मनु पटेल के रूप में हुई।

इस मामले में पुलिस ने गांव के ही स्वामीनाथ मांझी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। असांव थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त स्वामीनाथ मांझी ने स्वीकार किया है कि तीन दिसंबर को वह मनु पटेल के साथ नदी किनारे ट्रैक्टर से खेत की जुताई कर रहा था। इस दौरान मनु पटेल ट्रैक्टर से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के डर से उसने शव को गड्ढे में दफना दिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि स्वामीनाथ मांझी के खिलाफ शव छिपाने के आरोप में कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजा गया है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर