Explore

Search

June 20, 2026 9:18 am

असांव : मूर्ति चोरी की घटना की एफएसएल टीम ने की जांच

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

असांव (सीवान) : असांव थाना क्षेत्र के असांव उत्तरवार टोला में बुधवार रात चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर काला पत्थर से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति की चोरी कर ली। इस मामले की जांच गुरुवार को आंदर थानाध्यक्ष पप्पन कुमार, असांव थानाध्यक्ष रवि कुमार और एफएसएल टीम ने की। पीड़ित वीरेंद्र यादव ने गुरुवार को असांव थाना में आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। आवेदन में उन्होंने बताया कि दो साल पहले पोखरा से प्राप्त काले पत्थर से बनी भगवान विष्णु की मूर्ति उनके घर में पूजा के लिए रखी गई थी, जिसे बुधवार रात चोरों ने चोरी कर लिया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर