✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
असांव थाना क्षेत्र के परसहा टोला में शुक्रवार की रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर हुई मारपीट में 13 लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया गया। घटना के दौरान एक पक्ष ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी की।
इस मामले में एक पक्ष ने असांव थाना में आवेदन देकर 13 नामजद और 20 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को जब वह खेत गई थी, तब गुठनी प्रखंड क्षेत्र संख्या पांच के जिला पार्षद छोटेलाल यादव ने छेड़खानी करने की नीयत से उसके कपड़े फाड़ दिए। युवती ने शोर मचाया, तो उसे बचाने आए पिता और परिवार के 13 सदस्यों को हरवे-हथियार और लाइसेंसी बंदूक के बट से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
शिकायत में यह भी बताया गया है कि मारपीट के दौरान तीन स्मार्टफोन चोरी किए गए, जिनकी कीमत करीब दो लाख रुपये है। इसके अलावा, आरोपियों ने राइफल और पिस्टल से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की।
घायलों में ब्यास यादव, यमुना यादव, प्रियांशु देवी, ज्ञांती देवी, अंजली कुमारी, राजीव कुमार, श्याम बिहारी यादव, योगेंद्र यादव, ज्ञान देवी, प्रमिला देवी, चिंता देवी और अर्चना कुमारी शामिल हैं।