Explore

Search

March 3, 2026 11:37 pm

असांव : एक्सरे कर टीबी मरीजों को किया गया चिह्नित

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आंदर प्रखंड के असांव पंचायत भवन पर मंगलवार को राष्ट्रीय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दीपक कुमार ने की। इस दौरान संदिग्ध टीबी रोगियों और सामान्य रोगियों की स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर में मरीजों के मधुमेह की जांच, शरीर का भार, और लंबाई की माप कर आवश्यकतानुसार नि:शुल्क दवा उपलब्ध कराई गई। विशेष जांच की सुविधा एचआईवी मरीजों, मधुमेह पीड़ितों, 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों, 18.5 बीएमआई से कम के लोगों और पांच साल पहले टीबी पीड़ित मरीजों के संपर्क में आने वालों के लिए की गई।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि कुल 136 टीबी मरीजों का एक्सरे किया गया, जिनमें से 105 की रिपोर्ट नकारात्मक आई, जबकि नौ मरीजों में टीबी की पुष्टि हुई। इसके अलावा, 63 लोगों के थूक का नमूना लिया गया और छाती के अन्य संक्रमण के लिए 22 लोगों का सैंपल जांचा गया।

इस कार्यक्रम में एसटीएस बबलू कुमार शर्मा, एसटीएलएस दीपक कुमार यादव, अभिषेक कुमार, सीएचओ एमडी एहसान आलम, नीरज कुमार, एएनएम अभिलाषा, पुरुषोत्तम, प्रीतम कुमार, सीमा देवी, विजयलक्ष्मी देवी, रानी देवी और गायत्री देवी समेत कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर