✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ
अल्पसंख्यक नेताओं ने आवास पहुंचकर गुलदस्ता भेंट कर दी शुभकामनाएं
पटना में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री बनाए जाने पर जदयू के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी को लगातार बधाइयां मिल रही हैं। इसी कड़ी में बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अशरफ अंसारी एवं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम रिजवी ने मंत्री अशोक चौधरी के आवास पर पहुंचकर उनसे मुलाकात की और गुलदस्ता भेंट कर उन्हें मुबारकबाद एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अशरफ अंसारी ने कहा कि अशोक चौधरी जनता दल यूनाइटेड के समर्पित और अनुभवी जननेता हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री के रूप में उनका पूर्व कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है और उन्होंने जिस भी विभाग की जिम्मेदारी संभाली, वहां बेहतर कार्य कर अपनी अलग पहचान बनाई। उन्होंने विश्वास जताया कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में भी उनके नेतृत्व में जनता को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और विभाग नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
वहीं जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल करीम रिजवी ने कहा कि अशोक चौधरी जमीन से जुड़े हुए नेता हैं और आम लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में विकास और सुशासन की जो तस्वीर बनी है, उसमें अशोक चौधरी जैसे नेताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। रिजवी ने कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में उनकी नियुक्ति से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा और विभाग में पारदर्शिता तथा कार्यकुशलता और मजबूत होगी।
अशरफ अंसारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा तैयार किए गए रोड मैप और “सात निश्चय-3” की रूपरेखा के तहत एनडीए सरकार राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ा रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और जनकल्याण की योजनाओं के माध्यम से बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि बिहार में सामाजिक सौहार्द और विकास का माहौल बना है, जिसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
मुलाकात के दौरान मंत्री अशोक चौधरी ने भी सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने विभाग को और अधिक पारदर्शी एवं जनहितकारी बनाने की बात कही।
इस मौके पर युवा नेता दरवेश आलम, मोहम्मद कलीम समेत कई लोग मौजूद रहे और मंत्री को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

