Explore

Search

February 15, 2026 1:41 pm

हुसैनगंज में खेल मैदान निर्माण में धांधली का आरोप, बीडीओ से की गई शिकायत

हुसैनगंज में खेल मैदान निर्माण में धांधली का आरोप, बीडीओ से की गई शिकायत
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

एमएस हाईस्कूल परिसर में घटिया निर्माण से विद्यालय परिवार नाराज, जांच की उठी मांग

हुसैनगंज (सिवान): प्रखंड मुख्यालय से महज एक किलोमीटर दूर स्थित एमएस हाईस्कूल सह इंटर कॉलेज परिसर में मनरेगा योजना के तहत बन रहे खेल मैदान के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं का आरोप सामने आया है।

बताया गया कि इस मैदान में रनिंग ट्रैक, बालीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट और क्रिकेट नेट प्रैक्टिस पिच का निर्माण कराया जा रहा है, जिस पर लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। लेकिन संवेदक द्वारा प्राक्कलन और सरकारी मानकों के अनुरूप कार्य नहीं कराया जा रहा है।

इसको लेकर विद्यालय परिवार खासे नाराज हैं। शनिवार को क्रीड़ा सचिव सैयद जफर इमाम ने बीडीओ को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए निर्माण कार्य की जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग हो रहा है और कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है, जो छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

शिकायत में यह भी बताया गया कि न तो निर्धारित मापदंडों का पालन किया गया है और न ही निर्माण में पारदर्शिता बरती जा रही है।

इस पर बीडीओ राहुल कुमार ने कहा कि मामले की संतोषजनक जांच के लिए संबंधित पदाधिकारी को सूचित कर दिया गया है और जल्द ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर