Explore

Search

March 13, 2026 9:16 am

हुसैनगंज : महिला से मोबाइल चोरी के आरोप में दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

दुकानदार की गैरमौजूदगी में मां को झांसा देकर चोरी, मोबाइल, 50 हजार नकद व सीसीटीवी कैमरा ले उड़े बदमाश

हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में मोबाइल दुकान पर हुई ठगी व चोरी के मामले में दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित धनंजय कुमार ने एक मई को थाना में आवेदन देकर बताया कि 27 अप्रैल की सुबह जब वे अपनी दुकान खोल कर आवश्यक कार्य से शहर गए थे, उस समय उनकी मां दुकान की साफ-सफाई कर रही थीं।

इसी दौरान बाइक सवार दो युवक दुकान पर पहुंचे और उनकी मां से बोले कि वे सैमसंग का मोबाइल लेने आए हैं और धनंजय को पैसे दे चुके हैं। मां ने भरोसा कर मोबाइल उन्हें सौंपा और पुष्टि के लिए घर के अंदर गईं। इस बीच दोनों युवक मोबाइल के साथ काउंटर में रखे करीब 50 हजार रुपये नकद और सीसीटीवी कैमरा भी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर