Explore

Search

January 20, 2026 3:22 pm

हुसैनगंज : महादलित टोलों में लगा विकास शिविर, 22 योजनाओं की दी गई जानकारी

महादलित टोलों में लगा विकास शिविर, 22 योजनाओं की दी गई जानकारी
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज प्रखंड के तीन पंचायतों में डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत विशेष शिविर का आयोजन

हुसैनगंज (सिवान): सामाजिक समावेशी विकास को गति देने के उद्देश्य से शनिवार को हुसैनगंज प्रखंड के तीन पंचायतों—बघौनी, खानपुर खैरांटी एवं पश्चिमी हरिहांस—के महादलित टोलों में विशेष विकास शिविर आयोजित किए गए।

इन शिविरों का नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया, जिसमें डॉ. आंबेडकर समग्र सेवा अभियान के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय के लोगों को 22 सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, कन्या उत्थान योजना, ई-श्रम कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कौशल विकास योजना जैसी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और पात्र लोगों को इनसे लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त मौके पर ही जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और जॉब कार्ड का वितरण किया गया, जिससे ग्रामीणों में विशेष उत्साह देखा गया।

प्रशासन की यह पहल महादलित समुदाय को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर