Explore

Search

December 15, 2025 11:05 am

हुसैनगंज : भूमि विवाद में रिश्तेदारों के साथ मारपीट, सात नामजद

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के छपियां बुजुर्ग गांव में 13 फरवरी को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में गांव के ही हामिद हुसैन ने थाना में आवेदन देकर सात लोगों को नामजद आरोपी बनाया है

पीड़ित हामिद हुसैन ने आरोप लगाया कि उसकी भांजी आमना खातून के साथ भूमि विवाद को लेकर न्यायालय में मुकदमा चल रहा है और अदालत ने किसी भी प्रकार के निर्माण कार्य पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद 13 फरवरी को आमना खातून ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। जब हामिद ने कोर्ट के फैसले तक निर्माण न करने की बात कही, तो आमना खातून एवं उसके स्वजनों ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसकी पोती और पुत्र से मारपीट कर उनके दो मोबाइल छीन लिए। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर