Explore

Search

July 29, 2026 12:45 am

हुसैनगंज: दो पक्षों के बीच मारपीट में 15 लोग नामजद, मामला दर्ज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज (सिवान) : थाना क्षेत्र के कुतुबछपरा गांव में 29 मार्च की रात दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई, जिसमें दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस मामले में कुल 15 लोगों को नामजद किया गया है।

एक पक्ष का आरोप: चोरी की नीयत से घर में घुसा युवक
तारिक अनवर नामक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि रात में शमशाद नट चोरी की नीयत से उनके घर में घुसा था। जब शोरगुल हुआ तो वह शौचालय में छिप गया, जिसके बाद उसे पकड़कर 112 पुलिस टीम को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद शमशाद के स्वजन एकजुट होकर उसके घर पर पथराव करने लगे, जिसमें वह आंशिक रूप से घायल हो गया। तारिक अनवर ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उनके घर का मुख्य दरवाजा तोड़ने और आग लगाने की धमकी दे रहे थे

दूसरे पक्ष का आरोप: मजदूरी के पैसे को लेकर झगड़ा
दूसरे पक्ष के अदालत हुसैन ने आरोप लगाया कि 29 मार्च की शाम उसका पुत्र शमशाद अली मजदूरी का पैसा लेने फारुक मौलाना के घर गया था। वहां कम पैसे दिए जाने पर शमशाद ने विरोध किया, जिसके बाद मौलाना के स्वजनों ने गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि शमशाद को शौचालय में बंद कर दिया गया और झूठे आरोप लगाकर पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया

पुलिस कर रही जांच
थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर 15 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर