Explore

Search

January 19, 2026 8:57 am

हुसैनगंज : दुकान में आग लगने से चार लाख की संपत्ति जलकर राख, कारण स्पष्ट नहीं

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर में रात के समय घटी घटना, दुकानदार सदमे में

सिवान : हुसैनगंज थाना क्षेत्र के गोपालपुर-जमालहाता मार्ग पर स्थित एक कास्मेटिक और सिलाई की दुकान में शनिवार की रात आग लगने से लगभग चार लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

पीड़ित दुकानदार नगर पंचायत गोपालपुर निवासी गुलाम हैदर ने बताया कि वह एक वर्ष से दुकान चला रहे थे, जिसमें कास्मेटिक के सामान बेचने के साथ-साथ कपड़ों की सिलाई का कार्य भी किया जाता था। हाल ही में उन्होंने तीन लाख रुपये ऋण लेकर दुकान में नया सामान भरा था।

दुकानदार ने बताया कि रविवार की सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनकी दुकान में रात में आग लग गई थी। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि दुकान का सारा सामान जल चुका है। सिलाई मशीनें, कपड़े और कास्मेटिक आइटम पूरी तरह खाक हो चुके थे।

उन्होंने बताया कि दुकान में बिजली की सप्लाई नहीं है, जिससे आग लगने का कारण समझ से परे है। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल घटना की सूचना पुलिस और प्रशासन को दे दी गई है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर