Explore

Search

March 13, 2026 2:55 pm

हुसैनगंज : ट्रेन से कटकर अज्ञात युवती की मौत

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

पकवलिया-कंधवारा रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, पहचान नहीं

सिवान (हुसैनगंज): थाना क्षेत्र के पकवलिया-कंधवारा रेलवे लाइन पर सोमवार की शाम एक अज्ञात युवती की क्षत-विक्षत अवस्था में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव के हालात देखकर प्रथम दृष्टया यह अनुमान लगाया जा रहा है कि युवती की मौत ट्रेन से कटकर हुई है।

थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि युवती का शव कई टुकड़ों में रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग स्थानों पर पड़ा था। शव की हालत इतनी खराब थी कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा है, जिससे उसकी आयु या पहचान का अनुमान लगाना भी मुश्किल हो गया है।

पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष ने यह भी संभावना जताई कि युवती किसी अन्य स्थान की हो सकती है और चलती ट्रेन से गिरने या आत्महत्या करने के कारण यह हादसा हुआ हो।

मृतका की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के थानों से जानकारी एकत्र की जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि अगर किसी की बेटी या महिला सदस्य लापता हो, तो वह थाने में आकर शव की पहचान करें।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर