Explore

Search

August 16, 2026 6:53 am

हुसैनगंज : आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, 13 पर प्राथमिकी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

छपियां गांव में झड़प, तीन घायल, पुलिस ने दर्ज किया मामला

  • बच्चों के विवाद ने लिया हिंसक रूप
  • दोनों पक्षों के लोग हुए घायल
  • 13 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
  • पुलिस मामले की जांच में जुटी

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के छपियां गांव में 24 मार्च की देर रात दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से थाने में आवेदन देकर एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
एक पक्ष के पीड़ित विशाल कुमार ने बताया कि 24 मार्च की शाम वह अपने दरवाजे पर नाश्ता कर रहा था। इसी दौरान बच्चों के पूर्व विवाद को लेकर गांव के हारून रसीद अपने छह सहयोगियों के साथ उसके दरवाजे पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई बंटी कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।
वहीं दूसरे पक्ष के किताबुद्दीन अंसारी ने आरोप लगाया कि उसी दिन रात करीब नौ बजे उनका पुत्र हारून रसीद घर के सामने सड़क पर टहल रहा था, तभी राघव भगत अपने दो पुत्रों के साथ वहां पहुंचे और लाठी से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद गांव के चार अन्य लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया।
थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर