Explore

Search

March 4, 2026 6:17 am

हुसैनगंज : आंगनबाड़ी केंद्र से नौ बोरी चावल व एक बोरी दाल की चोरी

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हुसैनगंज के हसनपुरवा में चोरों ने आंगनबाड़ी केंद्र को बनाया निशाना, पुलिस जांच में जुटी

हुसैनगंज (सिवान): थाना क्षेत्र के पूर्वी हरिहांस पंचायत अंतर्गत हसनपुरवा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 11 में रविवार की रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने केंद्र की खिड़की तोड़कर नौ बोरी चावल और एक बोरी दाल की चोरी कर ली।

आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी सेविका उमरावती कुमारी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जब वह केंद्र पर पहुंचीं, तो देखा कि भवन की खिड़की का रॉड टूटा हुआ था। जब उन्होंने अंदर जाकर जांच की तो पाया कि कमरे में रखा नौ बोरी चावल और एक बोरी दाल गायब थी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि आंगनबाड़ी केंद्रों से चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे जरूरतमंद बच्चों को पोषण आहार मिलने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर