Explore

Search

March 15, 2026 8:28 pm

हसनपुरा : सैयद मीर अब्दुल मलिक शाह अलै. र. के उर्स मुकद्दस का आयोजन धूमधाम से सम्पन्न

सैयद मीर अब्दुल मलिक शाह अलै. र. के उर्स मुकद्दस का आयोजन धूमधाम से सम्पन्
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

उसरी बुजुर्ग स्थित मजार पर चादरपोशी व जलसे का हुआ आयोजन, देशभर से उलेमा और शायरों ने की शिरकत

हसनपुरा (सिवान): नगर पंचायत हसनपुरा के उसरी बुजुर्ग स्थित मशहूर सूफी संत हजरत मखदूम सैयद मीर अब्दुल मलिक शाह अलै. र. के मजार पर गुरुवार की रात उर्स मुकद्दस का आयोजन पूरे अकीदत और धूमधाम के साथ किया गया।

इस मौके पर मजार की आकर्षक साज-सज्जा की गई और अकीदतमंदों ने चादरपोशी कर दुआएं मांगीं। आयोजन की अगुवाई उर्स कमेटी के खादिम खानकाह मोहम्मद नसीरुद्दीन शाह, फरियाद अहमद, गुलाम रसूल और अली अहमद ने की।

कार्यक्रम में देशभर से आए प्रसिद्ध उलेमा और शायरों ने शिरकत की और अपने कलाम से महफिल को रोशन किया। शिरकत करने वालों में अल्लामा मौलाना अमजद नूरानी चतुर्वेदी (सीतामढ़ी), शायर-ए-इस्लाम मिशालुद्दीन (मुजफ्फरपुर), हजरत कारी क्यामुद्दीन (कुशीनगर), मौलाना सैयद डॉ. एजाज अहमद मिस्बाही, शायर-ए-इस्लाम अकबर सिवानी और हसमुद्दीन हैदरी प्रमुख रहे।

उर्स के दौरान श्रद्धालु देर रात तक मजार पर हाजिरी देते रहे और सूफी संत की तालीम और ताल्लुकात को याद कर उनकी दरगाह से फैयाज हुए।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर