Explore

Search

January 19, 2026 8:02 am

हसनपुरा : संदेहास्पद स्थिति में किशोरी की मौत, पुलिस ने आत्महत्या की आशंका को किया खारिज

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हरपुर कोटवां गांव में हुई घटना, पुलिस ने जांच के बाद स्वजनों को सौंपा शव

सिवान: एमएच नगर थाना क्षेत्र के हरपुर कोटवां गांव में शुक्रवार को एक किशोरी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी गौतम कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर थाने लाए।

शुरुआती सूचना में कहा जा रहा था कि किशोरी ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन पुलिस जांच के बाद इस बात को खारिज कर दिया गया। थानाध्यक्ष गौतम कुमार ने बताया कि किशोरी पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

पुलिस ने आवश्यक जांच के बाद बिना पोस्टमार्टम के ही शव स्वजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन पुलिस का कहना है कि घटना में कोई आपराधिक एंगल सामने नहीं आया है।

इस घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है और स्थानीय लोग भी इस खबर से दुखी हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर