Explore

Search

May 16, 2026 1:00 am

हसनपुरा : मेरही के प्राचीन शिव मंदिर में पुनः स्थापित हुआ ऐतिहासिक शिवलिंग, गूंज उठा शिवनाम

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

1800 ई. में स्थापित शिवलिंग को श्रद्धालुओं के सहयोग से फिर किया गया प्रतिष्ठापित, वैदिक मंत्रोच्चारण से माहौल हुआ भक्तिमय

हसनपुरा (सिवान): प्रखंड के मेरही गांव के वार्ड संख्या एक स्थित प्राचीन शिव मंदिर में बुधवार को ऐतिहासिक शिवलिंग को पुनः स्थापित किया गया। यह वही शिवलिंग है जिसे वर्ष 1800 ई. में बाबा महेश राय द्वारा स्थापित कराया गया था। समय के साथ इसके क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण श्रद्धालुओं की पहल पर इसे दोबारा प्रतिष्ठापित किया गया।

स्थानीय लोगों के सामूहिक सहयोग से शिवलिंग की स्थापना सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। इस मौके पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। वैदिक मंत्रोच्चारण और “हर हर महादेव” के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

शिवलिंग स्थापना में जिन प्रमुख लोगों की सहभागिता रही, उनमें रामेश्वर सिंह, त्रिवेणी सिंह, अवधेश सिंह, शिवजी सिंह, श्रीराम सिंह, हरेंद्र सिंह, धुनमुन सिंह, चुनमुन सिंह, रवींद्र सिंह, कौशल किशोर सिंह, सुमन सिंह, अवध किशोर सिंह, रमन सिंह और छठिलाल सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर