Explore

Search

May 26, 2026 12:40 pm

हसनपुरा : भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन में पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हसनपुरा (सिवान) : मुख्यालय स्थित एक निजी भवन में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं का सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उमेश साह ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री हरेंद्र कुशवाहा ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक विनय कुमार सिंह उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने और उनके विचारों को आत्मसात करने के संकल्प के साथ हुई।

इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचारधारा आधारित पार्टी है जो 140 करोड़ देशवासियों के उत्थान की बात करती है।

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, आभा सिंहा, पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव तथा विधायक कर्णजीत सिंह ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है।

कार्यक्रम में शैलेश सिंह, विकास कुमार साह, मिथिलेश कुमार उर्फ टूटू सिंह, महेश यादव, देवानंद गिरि, विजय सिंह कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर