Explore

Search

April 30, 2026 12:59 pm

हसनपुरा नगर पंचायत वार्ड 01 में 54.98% हुआ मतदान, शांतिपूर्ण रहा चुनाव

हसनपुरा नगर पंचायत वार्ड 01 में 54.98% हुआ मतदान, शांतिपूर्ण रहा चुनाव
✒️ स्वराज सिंह

महिलाओं की दिखी उत्साहजनक भागीदारी, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

हसनपुरा (सिवान) : नगर पंचायत हसनपुरा के वार्ड संख्या 01 में शनिवार को वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। प्रशासन की सख्त निगरानी में हुए इस चुनाव में कुल 54.98% मतदान दर्ज किया गया।

सुबह से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी कतारें दिखीं। सुबह 9 बजे तक 25% मतदान हो चुका था। 11 बजे तक यह आंकड़ा बढ़कर 40% पहुंचा, जबकि दोपहर 1 बजे तक 49%, 3 बजे तक 52% और अंतिम समय में यानी शाम 5 बजे तक कुल 54.98% मतदान दर्ज किया गया।

कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण माहौल
मतदान को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। मौके पर एडीएम इंजीनियर मुकेश कुमार, डीसीएलआर शहबाज खान, बीपीआरओ सुनील कुमार, बीडीओ सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी आनंद प्रकाश सिंह, थानाध्यक्ष मिहिर कुमार, हुसैनगंज पुलिस के साथ-साथ महिला एवं पुरुष बल भी मुस्तैद रहा।

पूरे दिन मतदान केंद्रों पर शांति रही और कहीं से भी किसी प्रकार की गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर