Explore

Search

May 26, 2026 11:22 am

हसनपुरा : गोविंद कुमार की संदिग्ध मौत मामले में मां ने अज्ञात पर दर्ज कराई प्राथमिकी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

धनवती निवासी गोविंद कुमार की पेड़ से लटकती मिली थी लाश, मां ने जताई हत्या की आशंका

हसनपुरा (सिवान) : एमएच नगर थाना क्षेत्र के धनवती गांव निवासी गोविंद कुमार की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में उसकी मां मंजू देवी ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।

प्राथमिकी में मंजू देवी ने बताया है कि उनका पुत्र गोविंद कुमार 14 अप्रैल की शाम गांव में आयोजित डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती समारोह में शामिल होने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर स्वजन व मित्रों द्वारा खोजबीन की गई। 15 अप्रैल को अपराह्न करीब 3:30 बजे गांव की कुछ महिलाओं ने धनवती ब्रह्मस्थान के पास एक बरगद के पेड़ पर गोविंद का शव लटकता देखा।

मृतक की मां का आरोप है कि उनका पुत्र डॉ. आंबेडकर की जयंती के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेता था और उन्हें पूरा विश्वास है कि उसकी हत्या कर शव को आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया गया है। उन्होंने इस मामले में फोरेंसिक जांच कर अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सभी पहलुओं पर बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर