Explore

Search

March 13, 2026 7:10 pm

हसनपुरा : गैंगरेप के बाद नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी: सिवान के करमासी गांव में सनसनी, एक आरोपी गिरफ्तार

गैंगरेप के बाद नाबालिग किशोरी ने लगाई फांसी: सिवान के करमासी गांव में सनसनी, एक आरोपी गिरफ्तार
✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

हसनपुरा थाना क्षेत्र की घटना से दहला जिला, पीड़ित पिता ने दो को किया नामजद, चार अज्ञात

सिवान: जिले के एमएच नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत करमासी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आम बीनने गई 16 वर्षीय किशोरी के साथ दो युवकों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के अगले दिन किशोरी ने गले में दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली।

पीड़िता के पिता संतोष भगत ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि 9 जुलाई की दोपहर उनकी बड़ी बेटी और छोटी बेटी गांव के समीप बगीचे में आम चुनने गई थीं। तभी गांव के दो युवक — जाफर अली (उम्र 22 वर्ष, पिता बुधु अली) और रमजान धोबी (उम्र 20 वर्ष, पिता निजामुद्दीन धोबी) — उनकी बेटी को जबरन उठा कर चंवर की ओर ले गए। वहां उसकी अस्मिता से खिलवाड़ किया गया।

पीड़ित पिता के अनुसार, घटना के दौरान कुछ ग्रामीणों ने आरोपियों को भागते देखा और लड़की को बेहोशी की हालत में पाया। ग्रामीणों ने उसे घर पहुंचाया, लेकिन वह मानसिक रूप से पूरी तरह टूट चुकी थी। अगले दिन 10 जुलाई को किशोरी ने लोकलाज के भय से आत्महत्या कर ली।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जो गुरुवार देर रात गांव लाया गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के बाद गांव में मातम पसरा रहा। लोग ग़म और गुस्से में हैं।

पीड़ित पिता ने अपने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि इस अपराध में 3-4 अन्य अज्ञात लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्हें वह पहचान नहीं सके हैं, लेकिन सामने आने पर पहचान सकते हैं।

एमएच नगर थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्त रमजान धोबी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दूसरे नामजद आरोपी और अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई की जा रही है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर