Explore

Search

January 19, 2026 7:36 am

हसनपुरा : किराना दुकान से 25 हजार नकद समेत 40 हजार की संपत्ति की चोरी

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

चोरों ने दरवाजा तोड़कर दिया वारदात को अंजाम, बाहर से भी कर गए दरवाजा बंद

एमएच नगर थाना क्षेत्र के मलाहीडीह स्थित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। चोरों ने दुकान से 25 हजार रुपये नकद समेत करीब 40 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा ली। इस मामले में दुकानदार नंदकिशोर साह ने अज्ञात के विरुद्ध थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।

दुकानदार ने बताया कि वह शुक्रवार की शाम अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था। शनिवार की सुबह जब वह दुकान खोलने गया तो देखा कि ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो गल्ले में रखे 25 हजार रुपये नकद, रिफाइंड तेल व अन्य सामान चोरी हो चुके थे। अनुमानित तौर पर चोरी गई संपत्ति की कीमत लगभग 40 हजार रुपये बताई जा रही है। खास बात यह रही कि चोर वारदात को अंजाम देने के बाद बाहर से दरवाजा भी बंद कर गए थे।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना पाकर पुअनि सोहन मिश्र घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर