Explore

Search

July 18, 2026 9:13 pm

सीवान: होली को लेकर जिलेभर में वाहन चेकिंग अभियान तेज

✍🏽 परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर सख्ती, बिना कागज व हेलमेट वालों पर कार्रवाई

होली पर्व को देखते हुए जिले में अवैध शराब तस्करी और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। नगर थाना क्षेत्र में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की गई।

इस दौरान चार पहिया वाहनों की डिक्की और सीटें उठाकर तलाशी ली गई, जबकि दो पहिया वाहन चालकों से गाड़ी के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और ओवरलोडिंग की जांच की गई। चेकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया।

अचानक चेकिंग अभियान के चलते बिना कागज और बिना हेलमेट के वाहन चला रहे चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान होली के दौरान शांति बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जारी रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर