Explore

Search

December 13, 2025 2:59 pm

सीवान: श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया गया लोक पर्व सतुआन

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सत्तू, गुड़ और आम के टिकोरे से सजाया गया प्रसाद, मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब

सीवान जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में लोक संस्कृति का पारंपरिक पर्व सतुआन सोमवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। अल सुबह से ही श्रद्धालु स्नान आदि कर मंदिरों में जुटे और विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सत्तू, गुड़ और आम के टिकोरे का भोग भगवान को अर्पित किया।

मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई जहां लोगों ने पवित्रता और भक्ति भाव से पूजा की। सत्तू और गुड़ की खरीदारी के लिए बाजारों में खासा रौनक देखने को मिली। दुकानों पर सत्तू और आम के टिकोरे की मांग इतनी अधिक रही कि कई जगहों पर स्टॉक समाप्त होने की स्थिति आ गई।

पर्व के वैज्ञानिक पक्ष की जानकारी देते हुए जानकारों ने बताया कि सतुआन पर्व का मौसम और स्वास्थ्य से गहरा संबंध है। गर्मी के दिनों में सूर्य की तीव्रता से शरीर में पित्त बढ़ जाता है, जिससे अस्वस्थता महसूस होती है। ऐसे में जौ का सत्तू, आम का टिकोरा और गुड़ का सेवन शरीर को ठंडक प्रदान करता है और लू से बचाव करता है। साथ ही आम का पना भी शरीर को शीतलता देने का एक प्रभावी उपाय माना जाता है।

सतुआन पर्व केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि लोक जीवन की आस्था, परंपरा और विज्ञान का समन्वय भी है, जिसे लोगों ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ मनाया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर