Explore

Search

March 3, 2026 10:02 am

सीवान: शहीद एक्सप्रेस में महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

ट्रेन में प्रसव पीड़ा, सीवान पहुंचने से पहले ही हुआ प्रसव, मां और बच्चा सुरक्षित

सीवान: अमृतसर से जयनगर जाने वाली 14674 शहीद एक्सप्रेस ट्रेन के स्लीपर कोच में शुक्रवार को एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। ट्रेन के सीवान जंक्शन पहुंचने पर स्टेशन अधीक्षक मुकेश कुमार सिंह और वाणिज्य अधीक्षक उपेंद्र कुमार सिंह ने महिला आरपीएफ एवं जीआरपी जवानों की मदद से प्रसूता को ट्रेन से उतारकर एंबुलेंस के जरिए सदर अस्पताल भेजा।

बताया जाता है कि समस्तीपुर निवासी राजेश पासवान अपनी पत्नी और परिवार के साथ अंबाला से समस्तीपुर जा रहे थे। जब ट्रेन भाटपार रानी स्टेशन पर थी, तभी कंट्रोल को महिला की प्रसव पीड़ा की सूचना दी गई थी। हालांकि, सीवान जंक्शन पहुंचने से पहले ही महिला ने ट्रेन में बच्चे को जन्म दे दिया।

रेलवे अधिकारियों ने महिला और नवजात को तत्काल चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए सदर अस्पताल भेजना उचित समझा। कुंभ मेले को लेकर सीवान जंक्शन पर पहले से ही एंबुलेंस और मेडिकल टीम तैनात थी, जिसके चलते तत्काल सहायता उपलब्ध हो सकी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस कर्मी प्लेटफार्म पर पहुंचे और महिला व नवजात को अस्पताल ले जाया गया।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर