Explore

Search

January 24, 2026 2:16 pm

सीवान शहर में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार अब्दुल्लाह उर्फ रेहान की दुकान पर फायरिंग

✒️ परवेज अख्तर / एडिटर इन चीफ

विशुनपक्का मोड़ पर दो बदमाशों ने दी धमकी, दुकान पर की फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

सीवान नगर थाना क्षेत्र के विशुनपक्का मोड़ स्थित एक दुकान पर रविवार की रात रंगदारी नहीं देने को लेकर दो बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। हालांकि संयोगवश गोली फायर नहीं हुई और दुकानदार बाल-बाल बच गया। पीड़ित अब्दुल्लाह उर्फ रेहान ने नगर थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

दर्ज आवेदन में अब्दुल्लाह ने बताया कि सिसवन ढाला निवासी एक व्यक्ति बार-बार उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा है। उसने धमकी दी है कि यदि रंगदारी नहीं दी गई तो झूठे मुकदमों में फंसा दिया जाएगा। पीड़ित ने बताया कि उसने जब रकम देने से इंकार किया तो उसे हत्या की धमकी दी गई।

घटना 27 अप्रैल की रात की बताई जा रही है, जब दो अज्ञात बदमाश दुकान पर पहुंचे और पैसे की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने हथियार से फायरिंग की, लेकिन तकनीकी कारणों से गोली नहीं चली। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर