Explore

Search

May 16, 2026 12:57 am

सीवान शहर: बाइक चोरों का आतंक, एक सप्ताह में चार बाइकें चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नगर थाना क्षेत्र में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं से दहशत, चोरों का अब तक सुराग नहीं

सीवान। नगर थाना क्षेत्र में बाइक चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। बीते एक सप्ताह के भीतर शहर के अलग-अलग स्थानों से चार बाइकें चोरी हो चुकी हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। पीड़ित बाइक मालिकों ने नगर थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पहली घटना में हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छाता गांव निवासी दिनेश साह की बाइक दो अप्रैल को डीएवी कॉलेज के मुख्य गेट के पास से चोरी हो गई। वे कॉलेज परिसर में काम से गए थे, तभी अज्ञात चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

दूसरी चोरी सरावे निवासी रिजवान सफी की बाइक की हुई, जो तीन अप्रैल को एकेडमी के बाहर खड़ी थी। जैसे ही वे अंदर गए, चोरों ने मौका पाकर बाइक पर हाथ साफ कर दिया।

तीसरी घटना में रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला निवासी सत्येंद्र कुमार की बाइक तीन अप्रैल को अनुमंडल कार्यालय परिसर से चोरी हो गई।

वहीं चौथी चोरी मैरवा थाना क्षेत्र के बड़कामांझा निवासी राजेश कुमार तिवारी की बाइक की हुई, जिसे एसडीओ कोर्ट परिसर से चोर ले उड़े।

इस सिलसिले में नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर