Explore

Search

March 12, 2026 4:52 pm

सीवान: रामनवमी पर गाजे-बाजे के साथ निकली श्रीराम की भव्य शोभा यात्रा

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

गांधी मैदान से निकली शोभा यात्रा ने किया शहर भ्रमण, झांकियों और भक्ति गीतों से गूंज उठा सीवान

रामनवमी के पावन अवसर पर रविवार को सीवान शहर में भगवान श्रीराम की शोभा यात्रा पूरे धूमधाम से निकाली गई। सुबह साढ़े 11 बजे गांधी मैदान से आरंभ हुई यात्रा शहर की विभिन्न सड़कों से तय रूट के अनुसार गुज़री। तेज धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश देखने लायक था। महिलाओं ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया और युवाओं ने उत्साह से यात्रा को ऐतिहासिक रूप दिया।

शोभा यात्रा में सजे-धजे रथ, भक्ति संगीत, और सुंदर-सजीव झांकियों ने लोगों को धार्मिक आस्था से जोड़ने का कार्य किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने जलपान व सेवा केंद्र भी लगाए थे। जैसे ही यात्रा मुख्य सड़क पर पहुंची, हजारों की संख्या में श्रद्धालु सड़क पर उतर आए और रामभक्ति में लीन हो गए।

महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन से शोभा यात्रा को और भी भावपूर्ण बना दिया। विभिन्न सामाजिक संगठनों और धार्मिक संस्थाओं द्वारा सजाई गई झांकियों में श्रीराम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान सहित कई धार्मिक प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिससे बच्चों और युवाओं में विशेष उत्साह देखा गया।

शहर में रामनवमी की इस शोभा यात्रा ने यह साबित कर दिया कि सीवान की भूमि पर आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम हमेशा जीवित रहेगा।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर