Explore

Search

May 8, 2026 2:23 pm

सीवान में दुकान का शटर तोड़ नकदी समेत लाखों के गहनों की चोरी

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

सिवान : नगर थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के समीप शनिवार की देर रात अज्ञात चोरों ने एक दुकान का शटर तोड़कर नकदी सहित लाखों रुपये के जेवरात और सामानों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह उस वक्त हुई जब दुकानदार प्रीतम कुमार रोज़ की तरह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। उन्होंने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था।

दुकानदार ने बताया कि शनिवार की शाम वे सामान्य रूप से दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह जैसे ही दुकान खोली, तो चोरी की पूरी वारदात का पता चला। उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 16 हजार रुपये नकद, चांदी का सिक्का, 25-25 हजार रुपये कीमत के हार समेत अन्य कीमती सामानों की चोरी की है।

घटना के बाद आसपास के दुकानदारों को इसकी जानकारी दी गई। चूंकि शहर में रामनवमी की शोभा यात्रा थी, इसलिए पीड़ित दुकानदार ने बताया कि वे सोमवार को नगर थाना में आवेदन देंगे। चोरी की इस घटना के बाद इलाके में दुकानदारों के बीच दहशत का माहौल है और रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर