Explore

Search

April 20, 2026 1:49 am

सीवान: मेंटनेंस कार्य के लिए रविवार को जिले में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

शहर और ग्रामीण इलाकों में कई घंटे तक रहेगी बिजली कटौती, मरम्मत कार्य के चलते असुविधा

सीवान जिले में आज मेंटनेंस कार्य के कारण विभिन्न इलाकों में कई घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अनुसार, शहर के पुरानी पीएसएस से जुड़े 11 केवी हॉस्पिटल फीडर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नौ घंटे के लिए बिजली बंद रहेगी। वहीं, 11 केवी बलेथा फीडर में सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एक घंटे के लिए आपूर्ति बाधित रहेगी। इसी तरह, 11 केवी माहपुर फीडर को सुबह 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटे के लिए बंद किया जाएगा।

शहर के नयी पीएसएस से जुड़े 11 केवी टाउन-वन फीडर में सुबह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे बिजली नहीं मिलेगी, जबकि 11 केवी टाउन-टू फीडर को दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक दो घंटे के लिए बंद किया जाएगा। 11 केवी आईबी फीडर में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक नौ घंटे की बिजली कटौती होगी, वहीं 11 केवी इमरजेंसी फीडर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तीन घंटे बिजली नहीं मिलेगी।

सीवान ग्रिड से जुड़े 33 केवी बड़हरिया और 33 केवी मैरवा फीडर में भी सुबह 9 बजे से 11 बजे तक दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट किया है और मरम्मत कार्य पूरा होते ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन दिया है।


 

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर