Explore

Search

July 18, 2026 8:31 pm

सीवान: महासप्तमी पर भक्तों को मिलेंगे माता के दर्शन, बेलवर्ण अनुष्ठान संपन्न

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

नवपत्रिका मंडप प्रवेश के साथ देवी मंदिरों के पट आज से भक्तों के लिए खुलेंगे

सीवान: चैत्र नवरात्र के अवसर पर महाषष्ठी के दिन गुरुवार को जिलेभर में श्रद्धालुओं द्वारा विधिपूर्वक बेलवर्ण अनुष्ठान संपन्न किया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक विभिन्न मंदिरों से गाजे-बाजे के साथ श्रद्धालु बेल वृक्ष के समीप पहुंचे और पूजा-अर्चना की।

शुक्रवार को महासप्तमी के अवसर पर नवपत्रिका मंडप प्रवेश की रस्म पूरी की जाएगी, जिसके बाद देवी मंदिरों के पट भक्तों के लिए खोल दिए जाएंगे। आचार्य पंडित उमाशंकर पांडेय के अनुसार, सुबह से लेकर देर शाम तक महासप्तमी की पूजा-अर्चना होगी, जिसमें श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, देवी दुर्गा ने असुर महिषासुर का संहार किया था, जिससे बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में नवदुर्गा की पूजा की जाती है। वहीं, कुछ श्रद्धालुओं का मानना है कि इन दिनों मां दुर्गा अपने मायके आती हैं, इसलिए भक्तगण विशेष श्रद्धा के साथ उनकी पूजा करते हैं।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर