✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ
पंचतीर्थ स्थलों के विकास को बताया आंबेडकर सम्मान का सच्चा प्रतीक, गोपालगंज मोड़ व जिला कार्यालय में हुआ माल्यार्पण
सीवान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 125वीं जयंती सोमवार को पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी के नेतृत्व में गोपालगंज मोड़ स्थित आंबेडकर प्रतिमा तथा भाजपा जिला कार्यालय में डॉ. आंबेडकर के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि बाबा साहब आंबेडकर का योगदान भारत की सामाजिक, राजनीतिक और सांवैधानिक व्यवस्था के लिए अमूल्य है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर समाज सुधार तक, आंबेडकर ने हमेशा वंचित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाया। भारतीय सभ्यता और संस्कृति में उनकी गहरी आस्था थी।
भाजपा नेता ने बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने डॉ. आंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए उनके जन्मस्थान, शिक्षा स्थल तथा महापरिनिर्वाण स्थल सहित पांच प्रमुख स्थलों को ‘पंचतीर्थ’ के रूप में विकसित किया है।
इस अवसर पर पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव, पूर्व विधान पार्षद एवं को-ऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, नगर सभापति सेम्पि गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, नगर उपसभापति किरण गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह, अनुराधा गुप्ता, सुशीला देवी, शर्मा नन्द राम, मुकेश कुमार बंटी, हरेंद्र सिंह कुशवाहा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा सोनी गुप्ता, युवा मोर्चा अध्यक्ष सरोज सिंह पटेल, सुभाष सिंह कुशवाहा, प्रमील कुमार गोप, अमित कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह, चंद्र प्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, अजीत कुमार, कृष्णा साह और मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।