Explore

Search

March 12, 2026 11:30 pm

सीवान: बंगाल में ममता सरकार पूरी तरह फेल – जन्मेजय कुमार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

हिंदुओं की हत्या और पलायन पर जताई कड़ी आपत्ति, राष्ट्रपति शासन की मांग

सीवान में बजरंग दल के क्षेत्र संयोजक जन्मेजय कुमार ने पश्चिम बंगाल में हुई हिंसा के दौरान हिंदू समाज के लोगों की हत्या एवं पलायन पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने एक बयान जारी कर ममता बनर्जी सरकार की तीखी आलोचना करते हुए कहा कि बंगाल की वर्तमान सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल हो चुकी है।

जन्मेजय कुमार ने कहा कि राज्य में हिंसा के माहौल में हिंदुओं की निर्मम हत्या और उनके पलायन की घटनाएं बेहद निंदनीय हैं। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि ममता सरकार को तत्काल बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए, ताकि राज्य में शांति बहाल हो सके और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो।

उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और यह हालात गृह युद्ध की ओर संकेत कर रहे हैं। ऐसे में आवश्यक है कि केंद्र सरकार कठोर कदम उठाते हुए जिम्मेदार संगठनों पर तत्काल कानूनी कार्रवाई करे। जन्मेजय कुमार ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए, तो देश की आंतरिक शांति गंभीर रूप से प्रभावित हो सकती है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर