Explore

Search

March 12, 2026 8:05 am

सीवान: पीएम को अभिनंदन पत्र लिखकर लोग जता रहे आभार

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बजट में बिहार को प्राथमिकता मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों में उत्साह

सीवान के चांप स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला कार्यालय में गुरुवार को एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष प्राथमिकता देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया गया

भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने प्रेस वार्ता में बताया कि सीवान सहित पूरे बिहार के लोग प्रधानमंत्री को अभिनंदन पत्र लिखकर धन्यवाद दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीवान से हजारों कार्यकर्ता, आम नागरिक और बुद्धिजीवी वर्ग प्रतिदिन सैकड़ों अभिनंदन पत्र लिखकर प्रधानमंत्री को डाक द्वारा भेज रहे हैं

पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि बिहार के लिए कल्याणकारी बजट मिलने से आम नागरिकों में उत्साह है, और वे स्वेच्छा से प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर आभार जता रहे हैं

बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास पर जोर

भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी ने बताया कि बजट में बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्गों की स्वीकृति और कई नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की योजना शामिल है, जो बिहार को आर्थिक रूप से और मजबूत बनाएगी

मीडिया प्रभारी देवेंद्र गुप्ता ने कहा कि इस बजट में पहली बार अनुसूचित जाति और जनजाति की महिलाओं को व्यवसाय करने के लिए विशेष ऋण की व्यवस्था की गई है, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी

इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, सत्यम सिंह, दीपू सिंह, चंदेल, अजीत कुमार, मृत्युंजय कुमार और रामू कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर