Explore

Search

July 28, 2026 11:52 pm

सीवान: पिकअप और स्कूल वाहन की टक्कर में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

आधा दर्जन बच्चे आंशिक रूप से घायल, पुलिस ने स्कूल वाहन को जब्त किया

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव के पास मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप और स्कूल वाहन की भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में स्कूल वाहन में सवार तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आधा दर्जन बच्चे आंशिक रूप से चोटिल हो गए।

घायल बच्चों की पहचान मोहद्दीपुर निवासी इम्तियाज, छात्र राजीव कुमार और वंदना कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को निकालकर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, श्रीनगर मोड़ स्थित एक स्कूल की मैजिक वैन विभिन्न गांवों से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। वाहन में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूल वाहन को टक्कर मार दी, जिससे वैन सड़क से नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने स्कूल वाहन को जब्त कर लिया है और फरार पिकअप चालक की पहचान में जुट गई है। इस घटना से अभिभावकों में आक्रोश और दहशत का माहौल है।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर