Explore

Search

December 13, 2025 3:01 pm

सीवान: नगर थाना में एसपी ने की शांति समिति की बैठक, रामनवमी को लेकर दिए सख्त निर्देश

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

रामनवमी को लेकर सीवान प्रभारी एसपी नीरज कुमार सिंह ने नगर थाना में शांति समिति की बैठक की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जुलूस में डीजे और हथियारों का प्रयोग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सीवान: शुक्रवार को सीवान प्रभारी पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार सिंह ने नगर थाना सहित अन्य थानों का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। इसके बाद नगर थाना में आयोजित शांति समिति की बैठक में वे शामिल हुए।

बैठक के दौरान एसपी ने कहा कि रामनवमी शोभा यात्रा से पूर्व नगर थानाध्यक्ष सभी रूटों का भौतिक निरीक्षण करें और सुनिश्चित करें कि कहीं कोई अवरोध न हो। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

शांति समिति के सदस्यों ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामनवमी का आयोजन शांतिपूर्ण और सद्भावना के साथ किया जाएगा।

एसपी ने दो टूक कहा कि शोभायात्रा में डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा जुलूस में अस्त्र-शस्त्र जैसे तलवार, भाला, गड़ासा, हाकी स्टिक आदि का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस मौके पर सदर एसडीओ सुनील कुमार, सदर एसडीपीओ अजय कुमार सिंह, नगर थाना इंस्पेक्टर राजू कुमार सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर