Explore

Search

March 12, 2026 6:56 am

सीवान: दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण में 34 बंदी उत्तीर्ण

✍🏽परवेज़ अख़्तर/एडिटर इन चीफ

बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ने की पहल, प्रमाण पत्र वितरित

सीवान: मंडल कारा में बंदियों को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से आरसेटी (ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान) द्वारा दस दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण 12 फरवरी से 21 फरवरी तक चला, जिसमें 35 बंदियों ने भाग लिया। हालांकि, एक बंदी की कारा मुक्ति के कारण, 34 बंदियों ने सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूरा किया।

शुक्रवार को प्रशिक्षण समाप्ति के उपरांत, मंडल कारा अधीक्षक देवाशीष कुमार सिन्हा की उपस्थिति में उत्तीर्ण बंदियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर उपाधीक्षक, बंदी कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य कारा कर्मी भी मौजूद रहे।

इससे पूर्व, मंडल कारा में जुलाई 2024 में भी गौ एवं बकरी पालन का प्रशिक्षण आयोजित किया गया था, जिसमें बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक कौशल सिखाए गए थे।

Samay Siwan
Author: Samay Siwan

लाइव क्रिकेट स्कोर